फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख की हेरोइन के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज इलाके में शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान एक और बड़ा तस्कर पकड़ा गया। उसके पास से 208 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने उसकी बाइक भी कब्जे में ले ली है। इसमें एफआईआर दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी एसएसपी/एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात वजीरगंज इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय और बगरैन चौकी इंचार्ज दिनेश तिवारी गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि बगरैन करेंगी रोड पर एक बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति देखा गया है। इस पर इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर दी। पुलिस ने संबंधित बाइक सवार को पकड़ लिया। तलाशी ली गई तो उस पर 208 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इससे उसे थाने ले जाया गया।
यहां पूछताछ में उसने अपना नाम बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर निवासी शिवनंदन पुत्र जयलाल बताया। वह क्षेत्र में बाइक लेकर हेरोइन सप्लाई करने आया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शिवनंदन को जेल भेज दिया है। उसकी बाइक सीज कर दी गई है।
विज्ञापन

-
नशीला पदार्थ सप्लाई करने का काम करता है शिवनंदन
प्रभारी एसएसपी ने बताया कि शिवनंदन नशीले पदार्थ सप्लाई करने का काम करता है। इसके ऊपर और भी तस्कर हैं। वह ऐसे ही लोगों को नशीले पदार्थ देकर संबंधित स्थान पर भेजते हैं। ऐसे पदार्थ अक्सर रात में ही ले जाए जाते हैं। इसमें कौन-कौन शामिल है। इसका पता लगाया जा रहा है। इससे पहले वजीरगंज में लाखों की अफीम के साथ एक युवती समेत बरेली के चार तस्कर पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें