फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के दुश्मन: लव-मैरिज करने वाली बहन और उसके पति पर हमला, पहले की अभद्रता फिर बरसाए ईंट-पत्थर

Sun, 11 Sep 2022 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, उसावां (बदायूं)

सार

महिला शुक्रवार को बच्चे और पति के साथ दवा लेने कार से बदायूं जा रही थी। इसी दौरान उसके परिवार वालों ने रास्ते में घेर लिया। पहले गाली गलौज की, फिर ईंट पत्थर मारने शुरू कर दिए। उन्होंने कार वापस मोड़ी तो डंडे मारकर उसके शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में अपने गांव के युवक से प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता पर उसके परिवार वालों ने ही हमला कर दिया। कार पर ईंट पत्थर बरसाए। डंडे मारकर कार के शीशे तोड़ दिए, जिसमें युवक व युवती घायल हो गए। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

एक गांव निवासी युवती ने तीन साल पहले अपने गांव के ही युवक से प्रेम विवाह किया था। बताते हैं कि उस दौरान युवती-युवक के साथ बाहर चली गई थी। वह डेढ़ महीने पहले ही गांव आई। 30 अगस्त को उसने बच्चे को जन्म दिया था।

विज्ञापन

बताते हैं कि वह शुक्रवार को बच्चे और पति के साथ दवा लेने कार से बदायूं जा रही थी। इसी दौरान उसके परिवार वालों ने रास्ते में घेर लिया। पहले गाली गलौज की, फिर ईंट पत्थर मारने शुरू कर दिए। उन्होंने कार वापस मोड़ी तो डंडे मारकर उसके शीशे तोड़ दिए। इसमें युवक और युवती को चोटें आईं हैं। पुलिस ने दोनों को मेडिकल परीक्षण को जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें