फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चार्जर बना मौत की वजह: फोन चार्जिंग के समय करंट आने से महिला की मौत, कभी न करें ये गलती

Sun, 11 Sep 2022 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, उघैती (बदायूं)

सार

परिवार वालों के मुताबिक यह हादसा शनिवार सुबह करीब सात बजे हुआ। मृतका जमुना देवी के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उघैती कस्बे में शनिवार को मोबाइल चार्जर में करंट आने 62 वर्षीय जमुना देवी की करंट लगने से मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक यह हादसा शनिवार सुबह करीब सात बजे हुआ। जमुना देवी के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। शाम के समय मोहल्ले के लोगों ने रिश्तेदारों को बुलाकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं हादसे
चार्जर में करंट आने से मौत या फिर झुलसने के मामले पहले भी हो चुके हैं। पिछले साल सितंबर में सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चाहशीरी निवासी रिहान (28) की मोबाइल चार्जिंग पर लगाते समय मौत हो गई थी तो 2019 में ककराला की एक महिला चार्जर में करंट आने से झुलस गई थी। मोबाइल फोन तथा इससे संबधित सामान बेचने वाले व्यापारी सागर अरोरा बताते हैं कि इस प्रकार की घटनाएं लोकल चार्जर के इस्तेमाल के समय ज्यादा होती हैं। अनियमित करंट प्रवाह इसकी वजह बनता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें