फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र में एक युवती से छेड़छाड़ और उसे आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युवती ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का कहना है कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। संपत्ति विरासत में मिली है लेकिन एक व्यक्ति डूपले गौतम की उसकी संपत्ति पर नजर है। वह काफी समय से उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो क्लिप बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहा है। डूपले चाहता है कि वह उसकी मर्जी से शादी कर ले। युवती को आशंका है कि ऐसा करने के बाद वह उसे मारकर उसकी संपत्ति पर कब्जा कर लेगा। युवती ने आरोपी पर छेड़छाड़ और मारपीट का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने उसकी तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। अभी आरोपी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें