फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक मंदित व्यक्ति से कुकृत्य, वीडियो सामने आने पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर (बदायूं)। कस्बे में एक मानसिक मंदित व्यक्ति से कुकृत्य का मामला सामने आया है। हालांकि यह घटना 31 अगस्त को शाम की है। शुक्रवार को उसका वीडियो सामने आने पर उक्त व्यक्ति के भाई ने दो फल विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने उनमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी करीब 40 वर्षीय मानसिक मंदित व्यक्ति घास आदि छीलता है। उसके भाई के अनुसार फल विक्रेता 50 वर्षीय शकील और 45 वर्षीय बब्बू उसे डंडा दिखाकर डरा धमकाकर एक मकान के पीछे ले गए थे। जहां उन्होंने कुत्कृत्य किया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया। यह वीडियो वायरल होते होते शुक्रवार को उक्त व्यक्ति के भाई के पास पहुंचा। इस पर वह सुबह मानसिक मंदित को लेकर थाने पहुंचा और उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने व्यक्ति को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी शकील को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बब्बू चंदौसी का निवासी है। पुलिस उसे तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें