फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, मैं मरी नहीं!: महिला को 12 साल पहले कागजों में दिया मार, अब खुद को जिंदा साबित करने में जुटीं बख्तरी

Wed, 31 Aug 2022 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

जिंदा महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्शाने का मामला सालारपुर ब्लॉक के गांव हुसैनपुर करौतिया का है। गांव के शाहबुद्दीन की पत्नी बख्तरी बेगम जीवित हैं, लेकिन करीब 12 साल पहले 2010 में उनका मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। इस बारे में शाहबुद्दीन और अख्तरी बेगम को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सिलहरी इलाके में एक जिंदा महिला का ब्लॉक स्तर से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। महिला अब खुद को जीवित साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। खंड विकास अधिकारी विजयंत कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच कराने के बाद कार्रवाई करेंगे। महिला ने बीडीओ समेत जिले के उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए उसे जीवित घोषित करने की मांग की है।

विज्ञापन

जिंदा महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्शाने का मामला सालारपुर ब्लॉक के गांव हुसैनपुर करौतिया का है। गांव के शाहबुद्दीन की पत्नी बख्तरी बेगम जीवित हैं, लेकिन करीब 12 साल पहले 2010 में उनका मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। इस बारे में शाहबुद्दीन और अख्तरी बेगम को भनक तक नहीं लगी।

सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों से की गई शिकायत में अख्तरी बेगम ने कहा है कि उनकी करीब 48 बीघा जमीन पर एक व्यक्ति ने कब्जा करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो पता लगा कि सरकारी रिकॉर्ड में तो उनकी मृत्यु 12 साल पहले हो चुकी है। उनकी जमीन पर बैंक से ऋण भी किया जा चुका है। जमीन पर कब्जा करने वाला व्यक्ति खुद को उनका वारिस साबित कर रहा है, जबकि उनको उस व्यक्ति से कोई संबंध भी नहीं है।

ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने के बाद अख्तरी बेगम ने अब सीडीओ से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। अख्तरी बेगम का कहना है कि उनको सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराएंगी।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है। महिला के नाम किसकी गलती से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले में जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। -विजयंत कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी सालारपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें