फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की सात बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कोतवाली पुलिस ने दो चोरों को दबोचकर चोरी की छह बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। बरामद बाइक में दो राजस्थान के जयपुर और गाजियाबाद की हैं। कुछ वाहनों के चेसिस नंबर के आधार पर उनके मालिकों के बारे में जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने छतुइया रेलफाटक से दो युवकों को दबोचा तो पूछताछ के दौरान दोनों में से एक ने खुद को नगर निवासी पंकज गुप्ता और दूसरे ने बदायूं में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आदर्शनगर कॉलोनी निवासी विशाल कश्यप बताया। पंकज और विशाल के पास जो बाइक मिली, वह चोरी की निकली। इसके बाद पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर छह बाइक और एक स्कूटी बरामद की।
प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बरामद बाइक में एक राजस्थान के जयपुर में कल्याणनगर करतारपुरा निवासी नानकराम वर्मा की निकली। एक और बाइक के मालिक का नाम और पता ट्रेस हुआ है जो गाजियाबाद जिले में कविनगर क्षेत्र के वैभव त्यागी का है। पंकज और विशाल के साथ एक और युवक था। वह गिरफ्त में नहीं आ पाया। नगर निवासी दो लोगों ने चोरी की दो बाइक की पहचान भी कर ली है। एक बाइक पिछले दिनों रामलीला मैदान में लगी नुमाइश से चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें