फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चोरी की सात बाइक बरामद कीं, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 23 Aug 2022 05:24 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी (बदायूं)

सार

पुलिस ने छतुइया रेल फाटक से दो युवकों को दबोचा। आरोपियों पंकज और विशाल के पास जो बाइक मिली, वह चोरी की निकली। इसके बाद पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर कुल मिलाकर छह बाइक और एक स्कूटी बरामद कीं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बाइक चोर और बरामद गाड़ियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस ने दो चोरों को दबोचकर चोरी की छह बाइक और एक स्कूटी बरामद की हैं। बरामद बाइक में दो राजस्थान के जयपुर और गाजियाबाद की हैं। कुछ वाहनों के चेसिस नंबर के आधार पर उनके मालिकों के बारे में जानकारी नहीं हो पाई लेकिन पुलिस ने चोरों से पूछताछ के बाद जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने छतुइया रेल फाटक से दो युवकों को दबोचा तो पूछताछ के दौरान दोनों में से एक ने खुद को नगर निवासी पंकज गुप्ता पुत्र मदनलाल और दूसरे ने बदायूं में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आदर्शनगर कालोनी निवासी विशाल कश्यप पुत्र राकेश कश्यप बताया। पंकज और विशाल के पास जो बाइक मिली, वह चोरी की निकली। इसके बाद पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर कुल मिलाकर छह बाइक और एक स्कूटी बरामद कीं।

प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बरामद बाइक में एक राजस्थान के जयपुर में कल्याणनगर करतारपुरा निवासी नानकराम वर्मा की निकली। एक और बाइक के मालिक का नाम और पता ट्रेस हुआ है जो गाजियाबाद जिले में कविनगर क्षेत्र के वैभव त्यागी की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंकज और विशाल के साथ एक और युवक भी था। वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया। नगर के दो लोगों ने चोरी की दो बाइक की पहचान भी कर ली है। एक बाइक पिछले दिनों रामलीला मैदान में लगी नुमाइश से चोरी हुई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें