फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का दंश: पीड़िता ने जना मृत शिशु, डीएनए जांच को भेजा गया सैंपल, लड़की ने थाने में कही चौंकाने वाली बात

Tue, 23 Aug 2022 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

17 वर्षीय किशोरी विगत एक फरवरी को कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक धर्मवीर के साथ चली गई थी। उसके पिता ने धर्मवीर के खिलाफ अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। तभी से थाना पुलिस और उसके परिवार वाले किशोरी को तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र की एक अपहृत व दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने रविवार शाम महिला अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने उसके बच्चे का पोस्टमार्टम करा दिया है। उसकी डीएनए जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। 

विज्ञापन

17 वर्षीय किशोरी विगत एक फरवरी को कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक धर्मवीर के साथ चली गई थी। उसके पिता ने धर्मवीर के खिलाफ अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। तभी से थाना पुलिस और उसके परिवार वाले किशोरी को तलाश कर रहे थे।

पांच दिन पहले 17 अगस्त को पुलिस ने किशोरी व धर्मवीर को खोज निकाला। दोनों को थाने ले जाया गया, जहां किशोरी ने खुद को आठ महीने कुछ दिन की गर्भवती बताया। उसने आरोपी के साथ रहने के संबंध में पुलिस को बयान दिए। नाबालिग होने के कारण पुलिस ने आरोपी धर्मवीर पर दुष्कर्म की धारा और लगा दी और उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा गया था। रविवार शाम वन स्टॉप सेंटर में किशोरी ने प्रसव पीड़ा की जानकारी दी, तब उसे डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। देर रात उसके मृत बच्चे का जन्म हुआ। सोमवार सुबह थाना पुलिस ने मृत नवजात का पोस्टमार्टम करा दिया। उसकी डीएनए जांच कराने के लिए पुलिस ने सैंपल भेजा है। किशोरी का अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें