फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई मौत की कॉल: फोन करने वाले से मिलने गया था युवक, वापस न लौटने पर घरवालों ने शुरू की तलाश, इस हाल में मिला शव

Fri, 19 Aug 2022 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव धमेई निवासी मृतक हरवीर गुजरात के अहमदाबाद में एक कंपनी में नौकरी करता था। परिवार वालों के मुताबिक हरवीर रक्षाबंधन पर 10 अगस्त को ही गुजरात से आया था। हरवीर बुधवार शाम करीब पांच बजे घर से निकला था। वह परिवार वालों से कहकर गया था कि उसके नंबर पर एक कॉल आई है।
विज्ञापन
हरवीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शेखूपुर इलाके में बुधवार रात 22 वर्षीय हरवीर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश भट्ठे के नजदीक गड्ढे में पड़ी मिली। नजदीक में कच्चे रास्ते पर उसकी बाइक खड़ी मिली। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या बताई गई है। फिलहाल परिवार वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने अपनी ओर से छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव धमेई निवासी हरवीर पुत्र रामरहीस गुजरात के अहमदाबाद में एक कंपनी में नौकरी करता था। परिवार वालों के मुताबिक हरवीर रक्षाबंधन पर 10 अगस्त को ही गुजरात से आया था। हरवीर बुधवार शाम करीब पांच बजे घर से निकला था। वह परिवार वालों से कहकर गया था कि उसके नंबर पर एक कॉल आई है। वह शेखूपुर चीनी मिल तक कॉल करने वाले से मिलकर आ रहा है। उसके बाद हरवीर वापस नहीं आया। परिवार वाले उसकी देर रात तक तलाश करते रहे। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था।

इधर, गुरुवार सुबह शेखूपुर के ग्रामीण असलम के भट्ठे की ओर गए जहां उन्होंने नन्हूमल के खेत में हरवीर का शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में मौके पर कई लोग पहुंच गए। सूचना पर एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ उझानी शक्ति सिंह और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। तमाम लोगों से जानकारी जुटाई गई लेकिन ग्रामीण हत्या के संबंध में जानकारी नहीं दे सके। युवक का शव जिस गड्ढेनुमा खेत में पड़ा मिला, उसके नजदीक कच्चे रास्ते पर उसकी बाइक खड़ी मिली। वहीं खेत पर घसीटने के निशान मिले। इससे माना जा रहा है कि शायद युवक की हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गई होगी। उसके शव को बाइक से लाया गया और घसीटकर गड्ढे में डाल दिया गया। थाना पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या होना बताई गई है। अभी परिवार के लोगों ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस युवक की हत्या में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

मोबाइल नंबर से जुड़ा हो सकता है हत्या का मामला
ग्राम धमेई निवासी हरवीर पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी पत्नी का नाम शिवानी है। उसका पांच माह का बेटा राज है। परिवार वालों ने पुलिस से एक कॉल आने के बारे में जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि बुधवार शाम उसके नंबर पर एक कॉल आई थी, तभी हरवीर घर से चला था। वह कॉल किसने की थी, परिवार वाले इसके बारे में जानकारी से इन्कार कर रहे हैं। थाना पुलिस ने इस लाइन पर भी काम शुरू कर दिया है।

मौके से मिली थी जहरीले पदार्थ की शीशी
शेखूपुर इलाके में जिस खेत में हरवीर का शव पड़ा मिला, वहीं नजदीक में एक जहरीले पदार्थ की शीशी भी पड़ी मिली। शुरुआती दौर में पुलिस आत्महत्या का शक जाहिर कर रही थी लेकिन मौके के हालात हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। युवक के गले पर निशान था। इसके अलावा खेत में शव घसीटने के निशान थे। जब पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया, तब हत्या होने की पुष्टि हुई। इसमें जहरीले पदार्थ की शीशी डालना भी हत्यारोपियों की साजिश हो सकती है।
विज्ञापन

गुरुवार को युवक का शव जिस जगह पड़ा मिला था, उसके नजदीक में एक जहरीले पदार्थ की शीशी भी पड़ी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या होना बताया गया है। अभी परिवार वाले कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। जांच के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द ही पुलिस इसका खुलासा कर देगी। - अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें