फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर हुआ प्यार, दूसरे समुदाय के युवक के साथ चली गई किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। फेसबुक पर प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि 17 साल की किशोरी दूसरे समुदाय के युवक के साथ रहने अलीगढ़ चली गई। युवक की मां और बहन को जब इसका पता चला तो वह किशोरी को लेकर थाने गईं और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की एक किशोरी 13 अगस्त को अचानक लापता हो गई थी। दूसरे दिन पिता थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी कुंवरगांव की बाजार आई थी लेकिन घर नहीं लौटी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। 14 अगस्त को अलीगढ़ से एक महिला और उसकी बेटी किशोरी को लेकर कुंवरगांव थाने पहुंची। मां-बेटी ने पुलिस को बताया कि किशोरी और उनके बेटे की मुलाकात फेसबुक पर हुई। फेसबुक पर ही दोनों का प्यार हो गया। इससे यह लड़की युवक के साथ रहने अलीगढ़ पहुंच गई लेकिन मामला दो समुदाय से जुड़ा था। इससे परिवार वाले डर गए। वे नहीं चाहते थे कि कोई बवाल हो। इसलिए उन्होंने किशोरी को लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। इसकी सूचना पर किशोरी का पिता भी थाने आ गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें