बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली में नाई ने अपनी दुकान पर अनुसूचित जाति के लोगों के बाल काटने से मना कर दिया। इस पर लोगों ने कॉल करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने नाई को समझने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने कहा दुकान उसकी है, वह बाल नहीं काटता है तो हम क्या करें। इस पर भीम आर्मी ने कहा है कि अगर यह छुआछूत की व्यवस्था जल्द खत्म नहीं हुई तो भीम आर्मी इसका आंदोलन करेगी। बताया जा रहा है कि इस मामले की एक वीडियो भी वायरल हुआ है। मामला कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, हालांकि पुलिस इसकी जानकारी कर रही है।