बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र से एक व्यापारी लापता है। मोहल्ला चौधरी सराय निवासी व्यापारी 38 वर्षीय अनिल साहू की गोपी चौक पर चक्की के पार्ट्स की दुकान है। उनके छोटे भाई नितिन साहू के मुताबिक अनिल साहू छह अगस्त से लापता हैं। वह छह अगस्त को दुकान आए थे। उन्होंने अपना मोबाइल, रुपये, बाइक सबकुछ घर पर छोड़ दिया। बोले वह कासगंज रुपये लेने जा रहे हैं। तब से वह वापस नहीं लौटे हैं। उन्होंने घर पर एक पत्र छोड़ा है। उसमें लिखा है कि वह अपने एक भाई से परेशान हैं। वह उनका सहयोग नहीं कर रहा है। इससे वह कर्ज डूब रहे हैं। सभी लोग उनके परिवार का ख्याल रखें। नितिन ने बताया उन्होंने भाई को सभी जगह तलाश कर लिया है लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी गई है। संवाद