फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली के जीते जी ला रहा दूसरी पत्नी: शादी की जिद्द में युवक ने महिला को पीटा, फिर पति को घसीटते ले गई वह थाने

Thu, 04 Aug 2022 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जालंधरी सराय निवासी हुमा के मुताबिक उसका निकाह आजम अली के साथ हुआ है, लेकिन उसका पति कुछ दिनों से दिल्ली की एक लड़की के चक्कर में पड़ा है। उससे शादी करना चाहता है जबकि आजम तीन साल के बेटे का पिता भी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के जालंधरी सराय मोहल्ले में एक युवक ने दूसरी शादी करने के लिए अपने ही घर में खूब हंगामा करने के साथ तोड़फोड़ भी की। पत्नी के साथ मारपीट की। इस पर पत्नी युवक को पकड़कर थाने ले गई। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी युवक का चालान कर दिया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जालंधरी सराय निवासी हुमा के मुताबिक उसका निकाह आजम अली के साथ हुआ है, लेकिन उसका पति कुछ दिनों से दिल्ली की एक लड़की के चक्कर में पड़ा है। उससे शादी करना चाहता है जबकि आजम तीन साल के बेटे का पिता भी है।

हुमा ने बताया कि एक दिन पहले आजम ने घर में तोड़फोड़ कर दी। घर में रखा काफी सामान तोड़ डाला। समझाने की कोशिश की तो उसने उसके साथ ही मारपीट कर दी। इस पर हुमा ने अपने रिश्तेदार फरजाना, अजहर अली और कबूलपुरा से नईम को बुला लिया। फिर सभी लोगों ने आजम को पकड़ लिया। उसे पकड़कर कोतवाली ले गए। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में हुमा ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आजम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसका चालान भी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें