बिल्सी जैन मंदिर में नेमिनाथ के तप कल्याणक पर पूजा करते जैन समाज के लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित प्राचीन श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को जैन समाज के लोगों ने जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ का जन्म और तप कल्याणक धूमधाम से मनाया।
मंदिर में लोगों ने जलाभिषेक, शान्तिधारा और पूजन-अर्चना की। बताया गया कि भगवान नेमिनाथ का जन्म शोरीपुर (आगरा) में श्रावण शुक्ला षष्ठी को समुद्र विजय की महारानी शिवा देवी के यहां हुआ था। इनके विवाह में कुछ बरातियों के भोजन के लिए पशुओं की बलि के कारण विवाह न करने का निश्चय कर उन्होंने गिरनार पर्वत पर दीक्षा लेली। इस मौके पर अनिल जैन, सतीश चंद्र जैन, टिक्कू, पप्पू, प्रताप चन्द्र, निक्की, रेखा आदि मौजूद रहे। संवाद