फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ ड्यूटी में लापरवाही पर दो सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने शनिवार शाम कांवड़ ड्यूटी पर तैनात दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। दोनों सिपाही बाईपास आसरा आवास चौराहे पर तैनात थे।
विज्ञापन

शनिवार शाम डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह कांवड़ियों के रूट का निरीक्षण किया। उन्होंने रूट से लेकर गंगा घाट पर प्रकाश व्यवस्था, वॉचटावर, बैरिकेडिंग, चिकित्सा शिविर, नाव, गोताखोर आदि व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान डीएम ने कछला ईओ को निर्देश दिए कि घाट पर विशेष सफाई की व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों को बताते रहे कि गहरे जल में स्नान न करें। कांवड़ियों को रास्ते में आराम न करने दिया जाए। उन्हें आराम करने को कैंप में कहा जाए। दोनों अधिकारी राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहे से बाईपास पर सुरक्षा व्यवस्था देखते हुए गुजर रहे थे। तभी आसरा आवास चौराहे पर तैनात दो सिपाहियों की लापरवाही देखने को मिली। दोनों सिपाही मोबाइल में व्यस्त थे। इससे एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें