फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत के मामले में डॉक्टर पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (बदायूं)। कस्बे में उपचार के दौरान हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने डॉ. अखिल मोहन सक्सेना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। उसमें संक्रमण से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव महेरा निवासी 20 वर्षीय अनीता पत्नी ओमवीर की सोमवार शाम कस्बे में पीयूष चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। ओमवीर के मुताबिक वह सोमवार सुबह चंडीगढ़ से घर लौटा था। उस वक्त अनीता को हल्का बुखार था। इस पर वह अनीता को पीयूष चिकित्सालय ले गया। वहां पर डॉ. अखिल मोहन सक्सेना को दिखाया। डॉक्टर ने उससे 18 हजार रुपये पहले जमा करा लिए थे। बाद में तीन हजार रुपये की मेडिकल से दवा भी मंगवाई। डॉक्टर अनीता को ग्लूकोज की बोतल चढ़ाता रहा। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
उसी समय सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार सुबह उसका पोस्टमार्टम करा दिया गया। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। इस पर पुलिस ने ओमवीर की तहरीर पर डॉ. अखिल मोहन सक्सेना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें