फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़, शादी का दबाव भी बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक दूसरे समुदाय के युवक ने युवती का घर से निकलना दुश्वार कर दिया है। वह उससे लगातार छेड़छड़ कर रहा है। उस पर शादी का दबाव बना रहा है। इससे परेशान होकर युवती ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मामला शहर के एक मोहल्ले का है। युवती के मुताबिक उसके पिता का देहांत हो चुका है। फैसल अंसारी उसे पिछले छह माह से परेशान कर रहा है। उसके साथ छेड़छाड़ करता है। उस पर शादी का दबाव बना रहा है। युवती अपना घर चलाने के लिए शहर के एक चौराहे पर स्थित दुकान पर काम करती है। आरोपी वहां भी पहुंच जाता है और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करता है।
13 जुलाई को भी उसने दुकान के बाहर आकर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इस पर युवती ने शोर मचा दिया था। इससे काफी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने युवक को पकड़ने की कोशिश लेकिन वह भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

इस हरकत से युवती काफी डर गई है। युवती ने कोतवाली पहुंचकर अब युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें