फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक धर्मेंद्र। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
ओरछी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ादास में रविवार रात घर की छत से गिरकर 35 वर्षीय धर्मेंद्र मौर्य की मौत हो गई। वह देर रात उठकर घर के बाहर खड़ा अपना ई-रिक्शा छत पर खड़ा होकर देख रहा था। इसी दौरान वह नीचे गिर गया और उसकी बाद में मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम खेड़ादास निवासी धर्मेंद्र मौर्य पुत्र नत्थू मौर्य ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। वह दिनभर ई-रिक्शा चलाता था। रात को उसे घर के बाहर खड़ा कर देता था। रविवार रात भी उसने घर के बाहर ई-रिक्शा खड़ा कर उसे चार्जिंग पर लगा दिया। पिछले दिनों से क्षेत्र में लगातार ई-रिक्शा या उसकी बैटरी चोरी होने की तमाम घटनाएं हो चुकी थीं। ऐसे में वह कई बार ई रिक्शा देखने के लिए उठा। इसी क्रम में रविवार देर रात जब वह घर की छत से ई-रिक्शा देख रहा था। तभी संतुलन गड़बड़ा जाने से सड़क पर जा गिरा। काफी देर बाद उसकी पत्नी महारानी लघुशंका के लिए उठी। तब उसने धर्मेंद्र को चारपाई पर मौजूद नहीं देखा। वह उसे तलाश करती हुई घर के बाहर पहुंची। तब उसने देखा कि धर्मेंद्र ई-रिक्शा के पास पड़ा हुआ है। वह तड़प रहा था। यह देखकर महारानी ने पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों की मदद से तुरंत युवक को चंदौसी के निजी अस्पताल ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है। धर्मेंद्र के पांच बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें