फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य सिखाते समय शिक्षक ने की छात्रा से अश्लील हरकतें

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। नगर निवासी नाबालिग छात्रा को नृत्य सिखाते समय अश्लील हरकतें किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नृत्य शिक्षक ने छात्रा को दबोच भी लिया। घर लौटकर उसने परिजन को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने शिक्षक शिवम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मामला शनिवार शाम का है। नगर निवासी एक व्यक्ति की नाबालिग बेटी नृत्य सीखने के लिए बदायूं जाती है। आरोप है कि नृत्य सिखाते समय शिक्षक शिवम कुमार ने उसे दबोच लिया। छात्रा का आरोप है कि शिक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर उसे चुप रहने की हिदायत दी गई।
बेटी से जानकारी मिलने पर उसकी मां ने देर शाम कोतवाली जाकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया, तहरीर भी दी। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि नामजद शिवम को गिरफ्तार उससे पूछताछ भी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें