फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी मांगने पर भट्ठा मजदूरों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज इलाके के मजदूरों से मजदूरी मांगने पर मारपीट करते हुए उनकी हिसाब की डायरी छीनने की कोशिश की गई। मजदूरों ने श्रम विभाग और एसएसपी को तहरीर देकर आरोपी ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव उतरना निवासी किशनपाल के मुताबिक कुछ समय पहले दातागंज इलाके के ठेकेदार उसे और उसके भाई सत्यपाल, ओमपाल, गांव के ख्योराज, ब्रजेश, ओमशंकर, राजेंद्र, कैल्याई के सूरजपाल और धिमरपुरा के भोजराज को भट्ठे पर मजदूरी कराने राजस्थान ले गए गए थे। वे सभी लोग अपने परिवार के साथ भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे। राजस्थान में उन्होंने करीब नौ माह तक काम किया। इस दौरान ठेकेदारों ने केवल खाना खर्चा को रुपये दिए थे। उनकी मजदूरी नहीं दी। इसके बाद वे राजस्थान से लौट आए। यहां उन्होंने मजदूरी मांगी तो उनके साथ गाली गलौज की गई।
आरोप है कि वे इस संबंध में शिकायत करने बदायूं एसएसपी कार्यालय आ रहे थे। रास्ते में गुलड़िया अड्डे पर उनके साथ मारपीट की गई। उनकी हिसाब की डायरी छीनने की कोशिश की गई। सभी मजदूरों ने एसएसपी और श्रम विभाग को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें