फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटी ने ससुराल जाने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उसावां कस्बे के एक व्यक्ति ने पंद्रह दिन पहले अपनी नाबालिग बेटी की शादी कर दी। सोमवार को उसका पति उसे विदा कराने आया, तो किशोरी ने पुलिस को सूचना दे दी। इससे पति डर गया और बिना विदा कराए ही लौट गया।
विज्ञापन

उसावां कस्बे के एक व्यक्ति ने पंद्रह दिन पहले अपनी 14 वर्षीय बेटी की उसहैत निवासी युवक के साथ शादी कर दी थी। बताया जाता है कि व्यक्ति अपनी बेटी को लेकर उसहैत पहुंच गया था। वहीं एक मंदिर में शादी की गई। चार दिन पहले व्यक्ति अपनी बेटी को बुलाकर घर लाया था। सोमवार को उसकी विदा होनी थी। तय समय के अनुसार सोमवार को किशोरी का पति उसकी विदा कराने ससुराल आया। उसके साथ पांच-छह लोग थे। उन्हें देखकर किशोरी ने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। पिता ने जबरदस्ती करने की कोशिश की तो किशोरी ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दे दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी हंगामा हो गया। जब पुलिस ने आधार कार्ड देखा तो उसमें किशोरी की जन्मतिथि वर्ष 2008 अंकित थी। पुलिस ने पिता और पति दोनों पर कार्रवाई कराने को कहा तो पति वहां से चला गया। पुलिस भी लौट गई। थाना पुलिस ने इस मामले की जानकारी से इन्कार किया है। इधर, सीओ कर्मवीर सिंह का कहना है कि बाल विवाह अपराध है लेकिन यह मामला जानकारी में नहीं है। यदि संबंधित पक्ष तहरीर देता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें