फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों और आरएसएस को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के युवक ने कांवड़ियों और आरएसएस को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर माहौल खराब करने की कोशिश की। थाना पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उसकी तलाश में दबिश भी दी गई लेकिन आरोपी पकड़ा नहीं गया। उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली है।
विज्ञापन

सोमवार को थाना क्षेत्र के लोगों ने सत्यवीर ‘वीर’ नाम से बनी फेसबुक आईडी पर कांवड़ियों और आरएसएस के खिलाफ डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट देखी। धीरे-धीरे यह पोस्ट क्षेत्र में वायरल हो गई। कुछ लोगों ने इसके स्क्रीन शॉट लेकर पुलिस के डिजिटल वालिंटियर ग्रुप में भेजे। उसके बाद फेसबुक आईडी की छानबीन की गई। बताया जा रहा है कि यह फेसबुक आईडी थाना क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी सत्यवीर की है। उसकी आईडी पर पहले भी देवी देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट डाली गईं थीं लेकिन कांवड़ियों और आरएसएस पर टिप्पणी को लेकर क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है। कुछ लोगों ने थाने पहुंचकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी लेकिन पुलिस ने अपनी ओर से आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उसकी तलाश में पुलिस ने करनपुर में दबिश दी। उसकी लोकेशन निकलवाई गई। जिससे पता चला कि आरोपी दिल्ली में है। पुलिस की एक टीम उसे पकड़ने के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें