फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेच रहे थे नकली सामान, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में गांधी ग्राउंड और सिविल लाइंस के नजदीक चार दुकानदार एक कंपनी के नाम से नकली ऑटो पार्ट्स बेचते पकड़े गए। इस पर कंपनी के अधिकृत अधिकारी ने चारों दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

कंसलटेंट इंडिया लिमिटेड के ऑपरेशन मैनेजर सतीश चंद्र के मुताबिक वह एक ऑटो पार्ट्स कंपनी के अधिकृत अधिकारी हैं। उन्हें सूत्रों से पता कि यहां चार दुकानों पर कंपनी के नाम से नकली एलीमेंट, वॉल्व, नोजल आदि सामान बेचा जा रहा है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। उसके बाद वह कोतवाली पुलिस को लेकर गांधी ग्राउंड स्थित अतुल ट्रेडर्स और एक बिना नाम की दुकान पर पहुंचे। यहां पुलिस ने दोनों दुकानों का सामान चेक किया, तो भारी मात्रा में कंपनी के नाम का नकली सामान बरामद हुआ। अतुल ट्रेडर्स के मालिक अभिषेक गुप्ता और दूसरी दुकान के मालिक विनोद कुमार हैं। पुलिस की दबिश के दौरान दोनों मौजूद थे। सतीश चंद्र ने दोनों दुकानदारों के अलावा थाना सिविल लाइंस में संजय मशीनरी ऑटो स्टोर के मालिक संजय रस्तोगी और बाबूराम मार्केट के प्रिंस ट्रैक्टर के मालिक प्रशांत जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें