फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत सिपाही ने होटल में की तोड़फोड़, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रेलवे स्टेशन के नजदीक होटल में मंगलवार रात नशे में धुत सिपाही ने जाकर तोड़फोड़ कर दी। होटल में रखा खाना इधर-उधर फेंक दिया। उसका एक वीडियो वायरल हुआ है। होटल मालिक ने सिपाही के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के नजदीक ऋषभ गुप्ता का होटल है। ऋषभ ने के मुताबिक सिविल लाइंस थाने में तैनात एक सिपाही मंगलवार शाम उसके होटल पर सादा कपड़ों में पहुंचा। उसने खाने को दाल-चावल मांगे। इस पर ऋषभ ने उसे दाल-चावल दिए। खाना खाकर सिपाही उसे बिना रुपये दिए चल दिया। इस पर ऋषभ ने उससे खाने के रुपये मांगे। इससे सिपाही उत्तेजित हो गया और उसने गालीगलौज कर दी। होटल में तोड़फोड़ कर दिया। सब्जी दाल के भगौने फेंक दिए। सारा सामान तहस नहस कर दिया। इस दौरान तमाम लोगों ने उसकी वीडियो बना ली। उसके बाद तमाम व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। होटल मालिक ने उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। जिस पर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें