फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक शैलेंद्र पाल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
वजीरगंज/बिल्सी (बदायूं)। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव महेरा में शुक्रवार रात शादी में जयमाला कार्यक्रम के दौरान करंट लगने से 19 वर्षीय शैलेश पाल की मौत हो गई। शैलेश शादी में आया था। अचानक उसका खुले तार पर हाथ पड़ गया, जिससे यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात गांव महेरा निवासी श्याम सुंदर की बेटी की शादी थी। उसकी बरात बिल्सी से आई थी। उसमें बिल्सी की हनुमानगढ़ी कॉलोनी निवासी शैलेंद्र पाल (19) पुत्र प्रकाश पाली शामिल हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शादी के दौरान घूमने वाले जयमाला स्टेज की व्यवस्था की गई थी। दूल्हा दुल्हन उस पर खड़े होकर एक-दूसरे को जयमाला पहना रहे थे। उसके आसपास तमाम लोग मौजूद थे। शैलेश भी जयमाला कार्यक्रम देख रहा था। तभी अचानक उसका हाथ बिजली के खुले तारों से टकरा गया। इससे उसको तेज करंट लगा और वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। मौके पर मौजूद लोग उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर लोग युवक के शव को उसके घर बिल्सी ले गए। परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें