कुंवरगांव। थाना पुलिस ने आईजी के आदेश पर तीन माह पुराने भैंस चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव बादल निवासी चरन सिंह यादव पुत्र राजेन्द्र सिंह की 21 मार्च को एक भैंस चोर खोल ले गए थे। पीड़ित के शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपियों को उस समय पकड़ लिया और बाद में छोड़ दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित पक्ष में रोष रहा। इसके बाद उन्होंने एसएसपी को पूरे मामले से अवगत कराया, फिर भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आईजी से शिकायत की। आईजी ने थाना पुलिस को इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ल ने बताया कि भैंस चोरी के मामले में दिलीप यादव निवासी लाही फरीदपुर, विनोद यादव व महेश जाटव निवासी मई बसई व बादल गांव निवासी कुंवरपाल यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद