फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरियां चोरी करके ले गया फॉलोअर, तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान कोतवाली में फॉलोअर रहे रूपराम और उसके भाई-पिता के खिलाफ बकरी चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है। अब से करीब छह-सात साल पहले रूपराम कोतवाली में निजी फॉलोअर था। तब वह इसी महिला के मकान में किराये पर रहा था। दूसरी ओर 12 अप्रैल को हुई घटना की अब महिला को याद आई है और उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सहसवान कस्बे के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी पुष्पा पत्नी वेदप्रकाश के मुताबिक उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। उसके एक बेटा और एक बेटी है। महिला के मुताबिक अब से करीब छह-सात साल पहले मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव चतुरी नगला निवासी रूपराम पुत्र प्रेमराज सहसवान कोतवाली में खाना बनाता था। वह महिला के घर किराये पर रहने आया था। उसने रूपराम को पुलिस में होने के नाते इसलिए रख लिया ताकि उसके मकान की रखवाली होती रहे। महिला के अनुसार, उसकी भैंस और बकरी बाहर बंधती थी।
महिला का आरोप है कि विगत 12 अप्रैल की रात रूपराम, उसका भाई केशव और पिता प्रेमराज उसके घर आए। रात को वह घर आकर रुके। अगले दिन सुबह छह बजे उठी, तब तक तीनों लोग उसके घर से जा चुके थे। उसकी बकरियां नदारद थीं। अंदर घर में देखा तो कुंडल और 80 हजार रुपये भी नदारद थे। मोहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि रात उसके घर जो मेहमान आए थे वे ही बकरियां ले गए हैं। इस पर महिला चतुरी नगला पहुंची। जहां आरोपी के घर में बकरियां बंधी हुई थीं। उसने बकरियां लाने का कारण पूछा तो रूपराम बोला कि वह इतने दिन उसके घर में रहा। यह उसकी मजदूरी है। महिला ने उसके खिलाफ कार्रवाई की बात कही तो उसने धमकी दी। जब आरोपी ने बकरियां और सामान नहीं लौटाया तो महिला ने रूपराम और उसके पिता- भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें