फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूरा गांव में खेत की बाड़ में छोड़ा करंट, सात पशुओं की मौत

विज्ञापन
गूरा गांव में मौजूद पुलिस व वन विभाग की टीम। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। उसावां थाना क्षेत्र के गूरा गांव में खेत की बाड़ में छोड़े गए करंट की चपेट में आने से नीलगाय समेत सात पशुओं की मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। पशु चिकित्सक को बुलाकर सभी शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गूरा गांव में एक व्यक्ति ने अपने खेत की सुरक्षा में चारों ओर तार बांध रखा था। रात को उसमें करंट छोड़ दिया जाता है। रविवार रात भी तार में करंट दौड़ रहा था, उसकी चपेट में आने से एक जंगली सूअर, चार नीलगाय, एक सांड़ और एक सियार की मौत हो गई। सोमवार सुबह जब ग्रामीण उधर से गुजरे तब उन्होंने पशुओं के शव पड़े देखे। इस पर उन्होंने थाना पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इसके कुछ देर बाद उसावां पुलिस, रेंजर किशन कुमार और वन दरोगा हुकुम सिंह मौके पर पहुंच गए। तार हटवाकर सभी पशुओं के शव निकाले गए। बाद में वन विभाग की टीम ने म्याऊं से पशु चिकित्सक को बुलाकर उनके पोस्टमार्टम कराए।
देर शाम तक इस मामले में खेत मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस का कहना है कि इसमें खेत मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी जबकि वन विभाग के अधिकारी मामले को निपटाने की फिराक में हैं। रेंजर ने बताया कि यह खेत का नहीं दूर जंगल का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
उसावां के गांव गूरा में करंट लगने से सात पशुुओं की मौत हुई है। इसमें खेत मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
- प्रेम कुमार थापा, सीओ दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें