फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु काटकर खिला दी दावत, छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव कलइया खेड़ा निवासी एक व्यक्ति का गोवंशीय पशु काटकर दावत खिला दी गई। गांव के किसान रतिराम का आरोप है कि शुक्रवार रात उसका पशु चोरी कर लिया गया था। शनिवार रात नजदीकी गांव भुड़िया में एक व्यक्ति के यहां बरात आई। उसी में पशु को काटकर बरातियों को दावत खिला दी गई। इस पर रतिराम ने पुलिस को छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने भुड़िया गांव निवासी अबरार और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस को भुड़िया के जंगल में कटे हुए गोवंशीय पशु के अवशेष मिले हैं। पुलिस ने इसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें