फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पिटाई से घायल युवक को दिल्ली ले गए परिवार वाले

विज्ञापन
ककराला में युवक के परिवार वालों से बात करते पूर्व विधायक आशीष यादव। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस की पिटाई से घायल युवक की हालत में सुधार नहीं है। बुधवार को उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। परिवार वालों के मुताबिक उसकी हालत पहले जैसी बनी हुई है जबकि पुलिस लगातार यह बताने की कोशिश कर रही है कि वह ठीक है। परिवार वालों के अनुसार अब तक ककराला के युवक रेहान का बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

यहां बता दें कि एक दिन पहले अलापुर इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह बुलंदशहर के निजी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों की तरह डॉक्टर के बयान लिए। उसकी वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर डालकर यह साबित करने की कोशिश की कि युवक ठीक है। चूंकि मामला सुर्खियां बनने से पुलिस के हाथपैर फूल गए हैं। इससे पुलिस हर संभव यह जताने की कोशिश कर रही है कि युवक ठीक है और उसके माता-पिता ने फैसला कर लिया है। इंस्पेक्टर उसी अंगूठा लगवाए कागज को आधार बना रहे हैं। युवक के इस हाल में होने के बावजूद मामला रफादफा करने की कोशिश में हैं।
बुधवार को परिवार वाले रेहान को दिल्ली ले गए। उसे एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
----------
पुलिस तैनात देखकर उड़ी मौत की अफवाह
ककराला कस्बे में बुधवार शाम रेहान की मौत की अफवाह उस वक्त उड़ गई, जब ककराला कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बाद में पता चला कि भाजपा प्रवक्ता के बयान पर प्रदर्शन करने का संदेश सार्वजनिक हुआ है। इससे पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

-
युवक के परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक आशीष यादव
ककराला। बुधवार को पूर्व विधायक आशीष यादव युवक के परिवार से मिलने ककराला पहुंचे। उन्होंने कहा कि रेहान का अच्छे से अच्छा इलाज कराया जाएगा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। समाजवादी पार्टी परिवार के साथ है। पिता यूनिस शाह से कहा हम आपकी पूरी सहायता करेंगे। अगर यहां इलाज नहीं हुआ तो प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया जाएगा। हम पुलिस के खिलाफ आंदोलन करने को तैयार हैं। इस दौरान अशोक यादव, इंतखाब सकलैनी, महबूब अहमद, शीराज खान, फीरोज खान, जीगम खान, कमाल खान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें