फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से खाई में गिरी बाइक, महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
सरोज फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
मुजरिया/वजीरगंज (बदायूं)। मुजरिया-कछला रोड पर सोमवार सुबह एक अज्ञात पिकअप की टक्कर से 55 वर्षीय सरोज की मौत हो गई जबकि उसके पति जगपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दंपती बाइक से कछला गंगा स्नान करने जा रहे थे। जजब रास्ते में यह हादसा हो गया। जगतपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बनकोटा निवासी जगतपाल सिंह सोमवार सुबह अपनी पत्नी सरोज सिंह (55) के साथ बाइक से बिल्सी होते हुए कछला गंगा स्नान करने जा रहे थे। उस दौरान जगतपाल हेलमेट लगाए थे। उनकी बाइक मुजरिया कछला रोड पर बिचौला गांव से आगे पहुंची थी कि तभी अचानक एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दंपती बाइक समेत खाई में जा गिरे। हादसा इतना जबरदस्त था कि उनकी बाइक का पहिया भी फट गया। इस हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। उस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों लोगों को बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र भेजा दिया जहां डॉक्टर ने सरोज को मृत घोषित कर दिया। जगतपाल को हालत देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि बाइक पहिया फटने से खाई में गिरी थी। उसे टक्कर मारने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें