फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिश्री नगला के गैंगस्टर की तीन लाख की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
मिश्रीनगला में गैंगस्टर संपत्ति जब्त करती पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उसावां (बदायूं)। अपराधियों पर कार्रवाई के क्रम में बुधवार को मिश्री नगला के गैंगस्टर की तीन लाख 23 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई। वह कई मामलों में नामजद है। पुलिस ने उसके घर पर पहुंचकर पहले मुनादी कराई, बाद में उसके घर को सील करा दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम दीपा रंजन के आदेश पर एसडीएम दातागंज रामशिरोमणि, सीओ प्रेम कुमार थापा और एसओ महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मिश्री नगला गांव पहुंचे। पुलिस के मुताबिक अपराधी बलवीर पुत्र चंद्रपाल के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश समेत कई मामले दर्ज हैं। वह अपना गिरोह बनाकर अपराध करता आ रहा है। इससे ही उसने रुपया इकट्ठा किया है। इस कमाई से उसने अपना मकान बनवाया था, जिसकी कीमत करीब तीन लाख 23 हजार रुपये आंकी गई।
उसके घर के दरवाजे पर पहुंचकर पहले मुनादी कराई गई। ढोल बजवाया गया। उसके बाद अपराधी का मकान खाली करवाकर उसे सील कर दिया गया। गैंगस्टर के मकान के बाहर एक नोटिस चस्पा किया गया। लोगों को बताया कि यह मकान पुलिस प्रशासन द्वारा जब्त कर लिया गया है। अगर इस मकान से कोई छेड़छाड़ करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें