फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के सामने आत्महत्या करने के मामले में दूसरा आरोपी जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर (बदायूं)। पुलिस ने अलापुर थाने के सामने आत्महत्या करने के मामले में नामजद एक और आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि करीब दो माह पहले कस्बा निवासी सुमित गुप्ता ने थाने के सामने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। वह हजरतपुर के कपड़ा व्यापारी की हत्या में जेल गया था। उसने अपनी जमानत कराने के लिए अलापुर कस्बे के मदनलाल गुप्ता के बेटे गौरव गुप्ता, रोबिन गुप्ता और पिंटू गुप्ता से उधार रुपये लिए थे। वह लगातार उसे धमका रहे थे। पुलिस ने भी उसके भाई को थाने में बैठा लिया था। इससे सुमित ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इसमें पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। गौरव गुप्ता को उसी समय जेल भेज दिया गया था। अब पुलिस ने रोबिन गुप्ता को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें