रुदायन (बदायूं)। इस्लामनगर थाना क्षेत्र की रुदायन पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही का पीड़ित को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ है। उसके मुताबिक दो दिन पहले रुदायन कस्बे में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इसमें एक पक्ष ने महिला और उसके परिवार वालों समेत तीन लोगों को खूब पीटा था, जिससे उनके गंभीर चोटें आईं थीं। बाद में आरोपियों ने अपनी जगह में खड़ी उसकी बैलगाड़ी को आग लगा दी। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें पुलिस ने कार्रवाई तो नहीं की लेकिन सोमवार को रुदायन चौकी पर तैनात सिपाही पीड़ित को हड़काने पहुंच गया। वीडियो में उसने कहा दूसरी की जगह से बैलगाड़ी क्यों नहीं हटाई। तुम्हारे के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। जब पीड़ित ने कहा कि बैलगाड़ी नहीं हटाई तो क्या उसे आग लगा देंगे। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। संवाद