फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव चुटमुरी में 17 वर्षीय सुमित उर्फ नन्हे की तालाब में डूबकर मौत हो गई। सुमित अपने पशुओं को पानी पिलाने तालाब पर ले गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और डूब गया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम चुटमुरी निवासी सुमित उर्फ नन्हे पुत्र नत्थूलाल शर्मा शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपने पशुओं को पानी पिलाने तालाब पर ले गया था। परिवार वालों के मुताबिक सुमित के साथ मोहल्ले के और भी बच्चे थे। सुमित ने अपने पशुओं को तालाब में घुसा दिया। कुछ देर बाद सुमित पशुओं को तालाब से निकाल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में डूब गया। उसे देखकर अन्य बच्चों ने शोर मचाया। इससे गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तालाब में घुसकर सुमित को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली पुलिस भी आ गई। बाद में पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें