उझानी। रेलवे स्टेशन और गोशाला फाटक के बीच शनिवार सुबह ट्रैक पर अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। उसकी मौत शुक्रवार रात में किसी ट्रेन की चपेट में आकर बताई जा रही है। जीआरपी ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव दिखाया लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं पाया।
मृतक करीब 45 साल का बताया गया है। कीमैन की सूचना के बाद जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। मृतक की पैंट की जेब को भी खंगाला गया लेकिन कुछ नहीं निकला। जीआरपी कर्मियों ने आसपास के लोगों समेत गोशाला गेट पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों से भी जानकारी की। शिनाख्त के लिए शव जिला मुख्यालय पर मोरचरी में रखवा दिया गया है। संवाद