फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश के तहत गला रेतकर मारा गया था ड्राइवर नेमपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। तीन जिलों से जुड़ा नेमपाल की हत्या का मामला अब खुलासे के नजदीक पहुंच गया है। अमरोहा पुलिस ने अपहरण करके लाने वाली कार बरामद कर ली है। हत्या में चार लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नेमपाल की हत्या एक साजिश के तहत की गई थी। फिलहाल अमरोहा पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में दूसरे दिन भी लगी रही।
विज्ञापन

करीब दस दिन पहले जरीफनगर निवासी ड्राइवर नेमपाल की अमरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। नेमपाल नोएडा में रहकर कैंटर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी हत्या के बाद परिवार वालों ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। तब से अमरोहा के आदमपुर थाने की पुलिस विवेचना में जुटी है। शनिवार रात आदमपुर थाने के सब इंस्पेक्टर संदीप बालियान ने आवास विकास के बी ब्लॉक में स्थित ग्रीन पार्क में छापा मारा। यहां कवर से ढंकी एक सफेद रंग की कार बरामद की। बताते हैं कि इसी कार से नेमपाल को नोएडा से अपहृत करके लाया गया था। फिर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। थाना पुलिस जिन लोगों पर हत्या का शक जता रही है, वह ड्राइवर बताए जा रहे हैं। वे भी नोएडा में रहकर गाड़ी चलाते थे। अमरोहा पुलिस ने कार कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दी है। रविवार को भी अमरोहा पुलिस आवास विकास में मौजूद रही। जिन लोगों पर हत्या का शक जताया जा रहा है। वह अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें