फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : दुश्मनों को फंसाने के लिए पत्नी की आबरू लुटवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए घिनौना कृत्य कर डाला। उसने अपने दोस्त को बुलाकर पत्नी से दुष्कर्म करा दिया और अपने दुश्मनों पर उसका आरोप लगा दिया। जब पुलिस ने कोतवाली ले जाकर दोनों से जानकारी ली तो पत्नी ने सारी सच्चाई बता दी। इस पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका दोस्त फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के एक व्यक्ति की अपने पड़ोसियों से पुरानी रंजिश चल रही है। इससे वह हर वक्त उन्हें फंसाने की कोशिश में लगा रहता है। रविवार दोपहर उसने अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए घिनौना कृत्य कर दिया। दोपहर करीब एक बजे वह अपनी पत्नी को नानी के घर भेजने के बहाने जंगल में ले गया। वहां उसने अपने दोस्त को बुला लिया। पत्नी को समझाया कि वह दुष्कर्म के आरोप में अपने दुश्मनों को फंसाना चाहता है। उसका दोस्त दुष्कर्म करेगा। मेडिकल जांच में दुष्कर्म आएगा, जिससे उसके दुश्मन फंस जाएंगे।
उसने प्लान के तहत अपने दोस्त से पत्नी के साथ दुष्कर्म करा दिया। उसका दोस्त चला गया। तभी उसने यूपी 112 पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। उसने बताया कि उसकी पत्नी जंगल में पीछे रह गई थी। तभी दो लोगों ने आकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस पर पुलिस दोनों लोगों को कोतवाली ले गई। जहां दोनों को अलग-अलग ले जाकर जानकारी ली गई। पति अपने दुश्मनों पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाता रहा लेकिन घबराहट में पत्नी ने पुलिस को सारी सच्चाई बता दी। पुलिस ने तहरीर मांगी तो उसने पति और उसके दोस्त के खिलाफ तहरीर भी दे दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी दोस्त को तलाश कर रही है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

-
महिला ने अपने पति पर दोस्त से दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दोस्त को तलाश किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दुश्मनों को फंसाने के लिए पति ने ऐसा कराया था, विस्तृत जांच जारी है। - सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें