फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड्रड्रिंक में नशा देकर बरेली के यात्री से 50 हजार लूटे

विज्ञापन
वसीम। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड पर रविवार रात बरेली के यात्री को कोल्डड्रिंक में नशा देकर लूट लिया गया। यात्री गुन्नौर से लौट रहा था। बराबर में बैठे व्यक्ति ने दोस्ती कर ली और उसे बेहोश करके 50 हजार रुपये व पंद्रह हजार का एक चेक लूटकर भाग गया। सुबह यात्री को होश आया, तब पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

बरेली के मिनी बाईपास निवासी वसीम रविवार रात गुन्नौर से लौट रहे थे। वसीम के मुताबिक रोडवेज बस में उनकी बराबर की सीट पर बैठे व्यक्ति ने खुद को बरेली का रहने वाला बताया। दोनों लोग बदायूं रोडवेज बस स्टैंड पर उतर गए। इसी दौरान वह व्यक्ति दो कोल्डड्रिंक ले आया। एक उसने पी और दूसरी वसीम ने। कुछ देर बाद वसीम को नशा होने लगा। उसके बाद वह व्यक्ति उसे आंबेडकर पार्क के नजदीक ले गया। वहां पिटाई लगाई और उनसे 50 हजार रुपये व पंद्रह हजार रुपये का चेक लूटकर भाग गया। वसीम नशे में होने की वजह से वहीं रात भर पड़े रहे। सुबह उन्हें होश आया तो पुलिस के पास पहुंचे। इस संबंध में तहरीर दी। अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वसीम का दावा है कि लुटेरे को उन्होंने बरेली में भी देखा है। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि इस तरह की घटना की जानकारी नहीं है, रोडवेज चौकी पुलिस से इस बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें