फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या, बोरी में बंदकर शव फैजगंज इलाके में फेंका

विज्ञापन
फैजगंज बेहटा क्षेत्र में लाश मिलने की जगह पर छानबीन करती पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
आसफपुर/बिसौली (बदायूं)। फैजगंज बेहटा इलाके में एक युवक की हत्या कर उसके शव को बोरी में बंद कर खेत में फेंक दिया गया। उसके गले में रस्सी कसी थी। देर रात शव की पहचान बिसौली कस्बे के इशरत के रूप में हुई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सैंडोला के नजदीक मुड़ियाधुरेकी निवासी भानुप्रताप गुप्ता के मक्का के खेत में बोरी में बंद लाश पड़ी मिली। कुछ ग्रामीण यहां से गुजर रहे थे, उन्होंने दुर्गंध महसूस कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और बोरी को खुलवाया। उसमें करीब 35 वर्षीय युवक का शव निकला। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। गले में रस्सी कसी थी। युवक पीले रंग की शर्ट और नीले रंग का नेकर पहने था। पुलिस अनुमान लगा रही है कि हत्या कहीं दूसरे स्थान पर कर शव फेंका गया। शव की पहचान करने में पुलिस जुट गई।
देर रात बिसौली के वार्ड नंबर 22 निवासी कुछ लोग फैजगंज बेहटा थाने पहुंचे और फोटो के आधार पर शव की पहचान 35 वर्षीय इशरत के रूप में कर ली। परिवार के लोगों ने बताया कि इशरत बीस अप्रैल से लापता था। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और वह नशे का आदी है, इसलिए उन्होंने सोचा कि वह किसी परिचित के यहां चला गया होगा। उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। अब लोगों के बताए हुलिए पर यहां आए हैं। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में जाकर भी शव पहचान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात सिद्धार्थ ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है। पुलिस रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी। परिवार से पूछताछ के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें