बिल्सी पुलिस द्वारा डोडा के साथ जेल भेजा गया आरोपी
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के गांव सदरपुर के निकट एक तस्कर को गिरफ्तार कर उससे अफीम का ढाई किलोग्राम डोडा बरामद किया।
क्षेत्र में अफीम की खेती होने से कुछ लोग डोडा की तस्करी कर रहे हैं। सूचना पर एसआई उपदेश कुमार ने गांव सदरपुर-धनौली गांव के निकट वाहन चेकिंग करने के लिए टीम लगा दी। तभी सदरपुर निवासी एवं हिस्ट्रीशीटर भूरे उर्फ नन्हे पुत्र सरनाम सिंह गांव की ओर से एक थैले को लाते दिखा। थैले की तलाशी ली तो उसमें ढाई किलोग्राम डोडा मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा है। संवाद