फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदपुर में गैंगस्टर का 27 लाख का मकान सील

विज्ञापन
मकान पर नोटिस पोस्टर लगाते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
सैदपुर (बदायूं)। जिले में अपराधियों पर चल रही कार्रवाई के क्रम में शनिवार को सैदपुर कस्बे में एक और गैंगस्टर का मकान सील कर दिया गया। उसके मकान की कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मकान के आगे नोटिस लगा दिया है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर निवासी अनीस कुरैशी पुत्र अलाउद्दीन कुरैशी के खिलाफ अलग-अलग मामलों के पांच मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ एक गैंगस्टर का मामला भी दर्ज है। उसमें सुनवाई करते हुए डीएम ने अनीस के 27 लाख रुपये के मकान को सील करने का आदेश दिया था। इस पर शनिवार को बिसौली तहसीलदार अशोक कुमार सैनी, सीओ शक्ति सिंह और वजीरगंज एसओ अवधेश सेंगर गैंगस्टर के घर पहुंचे। पहले पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने ढोल नगाड़े बजवाकर मकान खाली करने की चेतावनी दी। उसके बाद पुलिस ढोल बजवाते हुए उसके घर पहुंचे। पुलिस ने उसके मकान को कब्जे में ले लिया। बाहर से ताला लगवा कर उसे सील करा दिया गया। पुलिस ने एक नोटिस भी लगाया है। इस दौरान हलका लेखपाल मंजुल कुमार, एसआई राजबली सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें