बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी और अहरवारा के बीच एक बाग में मंगलवार सुबह दो कट्टों में पशुओं का मांस व एक साइकिल पड़ी मिली।
ग्रामीणों के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे कुछ लोगों ने सड़क किनारे बाग में दो कट्टे और साइकिल पड़ी देखीं। उन कट्टों पर मक्खियां भिनभिना रहीं थीं। लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो उसमें मांस भरा हुआ था। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। कुछ लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति सुबह साइकिल पर कट्टे लादकर सिकरोड़ी गांव की ओर जा रहा था। उसने कुछ लोगों को आते देखा तो वह साइकिल और कट्टे छोड़कर भाग गया। इसमें पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। संवाद