फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौल्हाई के दो घरों में हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजरिया (बदायूं)। थाना क्षेत्र के कौल्हाई गांव में सोमवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर दोनों घरों से जेवर, नकदी समेत हजारों का सामान चोरी करके ले गए। दोनों घरों के मालिकों ने पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कौल्हाई गांव निवासी रमेश सोमवार रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात किसी समय चोरों ने पड़ोस के खाली पड़े मकान की ओर से उनके घर में नकब लगा लिया और घुस गए। चोरों ने कमरे में घुसकर कपड़े, जेवर और 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह परिवार वाले सोकर उठे, तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। इधर, चोरों ने गांव के ही प्रधान पप्पू मौर्य के घर की छत पर लगी सौर ऊर्जा की प्लेट भी चोरी कर लीं। उन्हें भी इस बारे में सुबह पता चला। तब थाना पुलिस को तहरीर दी गई। फिलहाल थाना पुलिस मान रही है कि ये किसी शराबी का काम है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें