फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चोरी में चार के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में इकलहरी गांव के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में दुर्गा कॉलोनी निवासी इंद्रपाल सिंह के मुताबिक वह अपने ताऊ के बीमार होने की सूचना पर बुधुआ नगला चले गए थे। बाद में उन्हें बरेली जाना पड़ा। जब वह अपने घर लौटकर आए तो उन्हें अपनी पशुशाला के ताले टूटे हुए मिले। सूचना उन्होंने थाना पुलिस को दे दी। इसके साथ ही वह परिवारवालों के साथ भैंस की खोज करते हुए उसके पगचिह्नों के आधार पर इकलहरी गांव पहुंच गए। जहां उन्हें पता चला कि इकलहरी निवासी गिरीश, कामेंद्र, रवि और दिनेश उनकी भैंस चोरी करके लाए थे। वह उनकी भैंस को अपने गांव में पिकअप में लादकर कहीं ले गए। इस पर उन्होंने चारों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें