वजीरगंज/बगरैन (बदायूं)। सैदपुर-बगरैन रोड पर मंगलवार रात सरौरी बालाजी मंदिर के नजदीक बाइक सवार 46 वर्षीय सूरजपाल की पेड़ से टकराकर मौत हो गई।
परिवार वालों के मुताबिक सूरजपाल वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव नवादा के रहने वाले थे। वह मंगलवार रात बाइक पर वजीरगंज से घर लौट रहे थे। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। रास्ते में बालाजी मंदिर के नजदीक पहुंचते ही अचानक उनकी बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में सूरजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारवाले उन्हें जिला अस्पताल से बरेली ले गए। वहां देर रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। संवाद