फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो से टकराया गन्ना लदा ट्रैक्टर ट्रॉला, चार घायल

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। आंवला बदायूं रोड पर शनिवार दोपहर एक निजी बस और टेंपो से एक गन्ना लदा ट्रैक्टर ट्रॉला टकरा गया। इसमें टेंपो सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

हादसा शनिवार दोपहर हुआ। उस समय गन्ना लदा ट्रैक्टर ट्रॉला (बड़ी ट्रॉली) बदायूं की ओर से आंवला की ओर जा रहा था। ये ट्रैक्टर ट्रॉॅला बादल गांव के नजदीक पहुंचा था कि तभी सामने से आ रही निजी बस का अगला हिस्सा टकरा गया। इससे बस के शीशे टूट गए। वहीं ट्रैक्टर ट्रॉला अनियंत्रित होकर बस के पीछे आ रहे टेंपो से टकरा गया। टेंपो का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उस समय टेंपो में बिसौली के रैपुरा निवासी हसीना (55) पत्नी शहजादे, आंवला निवासी सोहनपाल (40), अलापुर के उघैनी निवासी अविनाश और रंजीत बैठे थे। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है। ट्रैक्टर ट्रॉला को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें