फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर शांति बनाए रखने की चुनौती, पुलिस सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। चुनाव के बाद होली और शब-ए-बरात पर शांति बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती रहेगा। खुफिया अमले के इनपुट और उच्चस्तरीय निर्देशों के बाद कप्तान ने रणनीति बनाई है। हर थाने पर बनाई गईं पांच टीमें माहौल और खुराफातियों पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन

कोई भी चुनाव हो गड़बड़ी की आशंका रहती है। हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान भी कई मामले सामने आए। मतगणना से पहले भी गड़बड़ी की आशंका बढ़ गई थी पर पुलिस की सख्ती काम आई। बेवजह लोगों को मतगणना स्थल के नजदीक नहीं आने दिया गया। इससे विवाद टल गया।
अब चुनाव संपन्न होने के बाद त्योहारों पर जिले में विवाद न हो। इसके लिए अधिकारियों ने बड़ी तैयारी की है। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के आदेश पर जिले भर के थानों में पांच-पांच टीमें बनाई गईं हैं। इन टीमों में दरोगा, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को शामिल किया गया है। सभी टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र में नजर बनाए रखें। हर ग्राम पंचायत व कस्बे के संभ्रांत लोगों से बात करें। कुछ ऐसे लोगों को लगाएं जो क्षेत्र की गतिविधि की सूचना पुलिस को देते रहें।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन बिंदुओं पर थानों की टीमों ने काम शुरू कर दिया है।
--
यूपी 112 पुलिस और चीता मोबाइल भी रहेंगे सक्रिय
एसएसपी के आदेश पर यूपी 112 पुलिस और चीता मोबाइल भी लगाया गया है। कंट्रोल रूम को अलर्ट कर दिया गया है कि कोई सूचना आने पर तुरंत पुलिस बल को भेजा जाए। इसके लिए रिजर्व में भी पुलिस रहेगी। कोतवाली और थाना प्रभारी भी अलर्ट रहेंगे।
-
जिले में विधानसभा चुनाव सकुशल निपट गया है। कहीं भी विवाद की सूचना नहीं आई है। आने वाले समय में भी कोई विवाद न हो, इसके लिए प्रत्येक थाने पर पांच-पांच टीमें लगाई गई हैं। इनके अलावा यूपी 112 पुलिस, चीता मोबाइल और थाना प्रभारी नजर बनाए रखेंगे। यह व्यवस्था हर थाने में लागू की गई है।
विज्ञापन

- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें