फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई पर चली गोली भी बहन को लगी थी, दो गोलियों के मिले निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सरेआम बहन की हत्या के मामले में हत्यारोपी भाइयों ने कबूल किया है कि उन्होंने एक फायर बहनोई के ऊपर भी किया था लेकिन वह बीच में बैठे होने की वजह से बाल-बाल बच गया, और दूसरी गोली भी शिवली को जा लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी शिवली को दो गोलियां लगने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उघैनी के नजदीक मंगलवार दोपहर छोटी गौरामई निवासी दो भाइयों मोज्जिम और मुजीम ने चलती बाइक से पति फहीम और देवर वासिद के साथ जा रही 25 वर्षीय गर्भवती बहन शिवली की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों भाई भाग गए थे। देर रात दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनकी बहन ने प्रेम प्रसंग के चलते निकाह किया था। इससे उनकी इज्जत धूमिल हुई। इसके अलावा वह आए दिन लोगों के तंज कसने से परेशान थे। वह बहनोई फहीम को भी मारना चाहते थे पर वह बच गया।
इधर, थाना पुलिस ने बुधवार सुबह शिवली के शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में उसके दो गोली लगने की पुष्टि हुई है। उसके शव को ससुराल वाले ले गए हैं। देर शाम उन्होंने शव को दफन कर दिया।
विज्ञापन

-
महिला की हत्या में दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें फहीम की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ रात ही मामला दर्ज कर लिया गया। बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें